फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढते रहे मां-बाप: घर से खेलने के लिए गया था आठ साल का विधान, गड्डे में गिरा; पानी में डूबने से हुई मौत

Mon, 03 Mar 2025 04:22 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)

सार

ग्रेटर नोएडा में एक आठ साल का बच्चा टैंक बनाने के खोदे गए गड्ढे में गिर गया। बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को गड्ढे से बाहर निकाला है। 
 
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित बालाजी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में टैंक बनाने के खोदे गए गड्ढे में आठ साल का बच्चा गिर गया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण बच्चा उसमें डूब गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के नया बांस गांव निवासी राहुल एक कंपनी में नौकरी करते हैं। नगर के रेलवे रोड पर भट्टा रोड को जाने वाले रास्ते पर बालाजी कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। रविवार शाम को उनका आठ साल का बेटा विधान घर से खेलने के लिए कहकर निकल गया। जब वह देर शाम तक वह नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। 

परिजनों ने बच्चे को आसपास तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने सगे संबंधियों के यहां मोबाइल फोन से संपर्क कर जानकारी की। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। आखिर में घटना की शिकायत पुलिस से करने पहुंचे। पुलिस टीम बच्चे की तलाश में लग गई और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बच्चे की जांच करने लगी।
विज्ञापन


सोमवार को पास में ही बन रहे निर्माणाधीन मकान के लिए टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। जब आसपास के लोगों ने टैंक के लिए खोजे गए गड्ढे के पानी में देखा तो बच्चा मिल गया। जब बच्चे को बाहर निकला गया वह मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस, परिजन तथा आसपास के लोग एकत्र हुए। पुलिस मामले की जांच में लगी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें