फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर सकर मशीन और दीवार के बीच फंसने से बच्चे की मौत

Fri, 18 Dec 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सारन के नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में सुपर सकर मशीन (सीवर साफ करने वाली) और दीवार के बीच दबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा दीवार के पास खेल रहा था।
विज्ञापन


सड़क पर मौजूद गड्ढे में सकर मशीन का पहिया धंस गया, जिससे मशीन दीवार की ओर झुक गई। हादसे के बाद मशीन के चालक व अन्य लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। अब्दुल वाहिद परिवार के साथ नंगला एनक्लेव पार्ट-2 की गली नंबर-4 में रहते हैं।

वह कूलर बनाने का काम करते हैं। अब्दुल ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा साजिद पास के ही स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था।

शुक्रवार को वह स्कूल नहीं गया था, घर के पास ही खेल रहा था। अब्दुल के मुताबिक उनकी गली में सीवर लाइन नहीं है, सभी लोगों ने घरों के बाहर ही सीवर के गंदे पानी के लिए गड्ढे बना रखे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गली में सीवर साफ करने वाली सुपर सकर मशीन आई थी। एक गड्ढे की सफाई के बाद मशीन का चालक उसे पीछे कर रहा था, इसी दौरान एक घर के बाहर बने गड्ढे में मशीन का पहिया धंस गया, पहिया धंसते ही मशीन पास में मौजूद एक दीवार पर झुक गई।

अब्दुल ने बताया कि इसी दीवार के पास उनका बेटा वाजिद खेल रहा था, मशीन व दीवार के बीच दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मशीन का चालक व अन्य लोग उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। शुक्रवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें