राजधानी में अब डेंगू से ज्यादा चिकनगुनिया के मामले सामने आ रहे हैं। नगर निगम की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के 1158 और चिकनगुनिया के 1724 मामले पंजीकृत किए गए हैं।
जबकि, इस वर्ष अब तक डेंगू से चार मौत हुई है, जिसमें दो दिल्ली और बाहरी राज्य से थे। बीते सप्ताह चिकनगुनिया के 497 मामले रिकार्ड किए गए। वहीं कुल 1724 मामले पंजीकृत किए गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सप्ताह डेंगू के 387 मामले दर्ज किए गए। वहीं, इस वर्ष अब तक कुल 1158 मरीज पंजीकृत किए गए हैं।