फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर प्रोग्राम: घर बैठे करें पढ़ाई, 10  महीने का होगा कोर्स; जानिए फीस और आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 24 Dec 2023 07:51 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम के तहत चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इसमें भारत के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियां पर जानकारी दी जाएगी। इसमें डिजिटल प्राइवेसी एंड साइबर सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजिक्ल इनोवशन, ग्लोबलाइजेशन एंड आउटसोर्सिंग कंप्लायंस मैनेजमेंट,  टेलेंट एक्कीजिशन एंड रिटेंशन के बारे में भी पढ़ने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली घर या नौकरी के साथ 'चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर प्रोग्राम' में पढ़ाई का मौका दे रहा है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से यह ऑनलाइन कोर्स शुरू होगा। करीब 10 महीने के इस प्रोग्राम में 33 सेशन और 100 घंटे की पढ़ाई होगी, जिसमें 70 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य रहेगी। इसमें दाखिले के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना का मौका है। जबकि छह अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम के तहत चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इसमें भारत के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियां पर जानकारी दी जाएगी। इसमें डिजिटल प्राइवेसी एंड साइबर सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजिक्ल इनोवशन, ग्लोबलाइजेशन एंड आउटसोर्सिंग कंप्लायंस मैनेजमेंट, टेलेंट एक्कीजिशन एंड रिटेंशन के बारे में भी पढ़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को आईआईटी दिल्ली की फैकल्टी से बातचीत का मौका, नेटवर्किंग, कैंपस समेत अन्य जानकारी भी मिलेंगी।  इसके अलावा डिजिटल बिजनेस इकोसिस्टम, एर्मजिंग टेक्नोलॉजी (ब्लैकचैन, एआई, एमएल, डिजिटल, ट्विन जनरेटिव एआई), मैनेजिंग हाइब्रिड इंटरप्राइसेस, क्राइसिस मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी पॉलिसी, प्राइवेसी व सिक्योरिटी समेत अन्य उभरते क्षेत्रों व तकनीक के बारे में पढ़ने का मौका मिलेगा।

ढाई लाख रुपये फीस, ईएमआई में दे सकेंगे
करीब दस महीने के इस प्रोग्राम की फीस ढाई लाख रुपये होगी। इस फीस पर जीएसटी भी लगेगा। उम्मीदवार को फीस ईएमआई में देने का विकल्प भी मिलेगा। इसके तहत दाखिले के साथ पहली किस्त में एक लाख रुपये और जीएसटी देना होगा। जबकि दूसरी किस्त चार अप्रैल को एक लाख 25 हजार और जीएसटी के साथ जाएगी। दाखिला लेने के बाद यदि कोई 15 दिन के भीतर सीट छोड़ता है तो उसकी 80 फीसदी फीस वापस हो जाएगी।
विज्ञापन


31 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें
किसी भी प्रोग्राम में स्नातक और कम से कम पांच साल काम के अनुभव के आधार पर उम्मीदवार 31 दिसंबर तक इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन पत्र भर सकता है। दाखिला सीट आईआईटी दिल्ली की स्क्रीनिंग और सलेक्शन क्राइटीरिया के नियमों को पूरा करने के आधार पर मिलेगी, जिसमें उम्मीदवार की प्रोफाइल, सैलरी, काम का अनुभव, पद, अकेडमिक रिकार्ड और अपने बारे में छोटे से नोट में भेजी जानकारी के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा।  कक्षाएं शाम पांच से आठ बजे तक चलेंगी। 100 फीसदी वैटेज में अस्समेंट चार तरीके से होगा। इसमें 25 फीसदी वैटेज मिड-टर्म एग्जाम, 25 फीसदी वैटेज एंड टर्म एग्जाम, 25 फीसदी वैटेज कैपस्टोन प्रजोक्ट और 25 फीसदी असाइनमेंट वर्क का वैटेज जोड़ा जाएगा। पढ़ाई में केस स्ट्डीज, लैक्चर, पैनल चर्चा, ट्यूटोरियल, कैपस्टोन प्रोजेक्ट व गेस्ट लैक्चर शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें