फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने गाजियाबाद में किया एलिवेटिड रोड का उद्घाटन, लोगों ने दिखाए काले झंडे

Fri, 30 Mar 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
cm yogi
विज्ञापन

यूपी के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10.3 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन कर दिया है। उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन स्थित करहैड़ा पर एलिवेटेड रोड का उद्घाटन किया। इस दौरान वह करीब 1700 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं की सौगात दिया। कुछ ही देर में वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

LIVE-

विज्ञापन

12:30 PM-  
सीएम के गाजियाबाद में होने के चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं जिसकी वजह से सड़कों पर भारी जाम लगा है। 

12:20 PM-  
सीएम योगी को लोगों ने दिखाए काले झंडे। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये कौन लोग थे।


12:04 PM- ग़ाज़ियाबाद प्रदेश का ऐसा जिला बना जहां 100 फीसदी घरों में बिजली पहुंची। थोड़ी देर में सीएम घोषणा करेंगे।

12:00 PM- सीएम योगी ने एलिवेटेड रोड का उद्घाटन किया।

11:50 PM- उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलिवेटेड रोड पहुंचे और उन्होंने राजनगर से वसुंधरा तक एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वह एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के लिए राज नगर एक्सटेंशन रोड पर पहुंचे।

11:18 AM- हिंडन से रवाना हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।

विज्ञापन

11:00 AM- सीएम योगी पहुंचे हिंडन। हिंडन पर रोका गया ट्रैफिक।


चार साल 10 महीने में बनकर तैयार हुए 10.3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का आज उद्घाटन हो जाएगा। सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड सज धज कर तैयार है। आज सीएम करीब 15 मिनट रोड का उद्घाटन और भ्रमण करने पर बिताएंगे। इसके बाद रोड को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

इसके शुरू होने के बाद दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। साथ ही आधे शहर को जाम से निजात मिल सकेगी। सीएम जिले को विभिन्न योजनाओं की सौगात भी देंगे। 

अपने तीन घंटे से अधिक के कार्यक्रम में सीएम एलिवेटेड समेत 1791.63 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। करहैड़ा में एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने के बाद कार से कविनगर स्थित रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

सीएम योगी के लिए सजा मंच - फोटो : अमर उजाला
जहां जीडीए, बेसिक शिक्षा, बिजली, लोक निर्माण व अन्य विभागों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कुल मिलाकर सीएम सुबह 10:05 बजे हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे और दोपहर 1:10 बजे वापस एयरबेस आकर 1.15 बजे राजकीय विमान से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास 
मधुबन-बापूधाम में 856 ईडीडब्ल्यूएस भवन -  131 करोड़़ रुपये 
एकीकृत ऊर्जा विकास योजना -  112.24 करोड़ 
अक्षय पात्रा द्वारा मिड-डे- मिल हेतु केंद्रीय किचन का निर्माण - 16.90 करोड़  
ग्राम सिरोरा सलेमपुर में हिंडन नदी पर पुल - 16.50 करोड़  

इन योजना का लोकार्पण 
यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक एलिवेटेड रोड - 1147.60 करोड़ 
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगमन की सौभाग्य योजना - 149.73 करोड़ 
जीटी रोड से बंधा रोड तक नाले का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण - 70.60 करोड़ 
350 प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों का उच्चीकरण - 20 करोड़ रुपया 
 
विज्ञापन

छह लेन एलिवेटेड रोड बदल देगी शहर की तस्वीर 

सीएम के आने से पहले रंग-रोगन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
करीब 227 सिंगल पिलर पर तैयार हुई देश की पहली 10.3 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड को शहर के विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे दोतरफा फायदा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

एक जीटी रोड, मोहननगर, मेरठ तिराहा व मेरठ रोड का जाम खत्म होगा। साथ ही दिल्ली जाने में महज 10 से 15 मिनट का समय लगेगा, अभी आधा से एक घंटा तक लगता है। दूसरे जाम से निजात मिलेगी।

माना जा रहा है कि बेहतर कनेक्टिविटी होने पर लोग राजनगर एक्सटेंशन समेत अन्य हिस्सों में रहना पसंद करेंगे, जिससे प्रॉपर्टी बाजार में उछाल आने की संभावना है। उधर, एलिवेटेड रोड का प्रयोग सफल रहता है, तो उससे शहर के बाकी अहम हिस्सों में भी एलिवेटेड रोड बनाने का रास्ता साफ हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें