फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मंदी का दौर, हम सब चाहते हैं कि अर्थव्यवस्था सुधरे: केजरीवाल

Mon, 16 Sep 2019 07:22 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि मंदी के मौजूदा दौर में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों की मुसीबतें कम की हैं। उन्होंने कहा कि हम सब चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था सुधरे और  दिल्ली की भी अर्थव्यवस्था सुधरे।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल कारोबार मंदा है। सैलरी बढ़ नहीं रही। खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली सरकार से मिली सुविधाओं की वजह से दिल्लीवालों की मुसीबतें थोड़ी कम हुई हैं। 

200 यूनिट तक बिजली व पानी मुफ्त करने के साथ पुराना बकाया भी माफ कर दिया गया है। जल्द ही महिलाओं को बस में बिना किराया दिए सफर करने का मौका मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदी के दौर में मुलाकात के दौरान कारोबारी बताते हैं कि उनका कारोबार 30 से 40 फीसदी तक कम हो गया है। हालांकि, केजरीवाल ने उम्मीद जाहिर की कि अर्थव्यवस्था में जल्द ही सुधार आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से वह व्यापारियों की हर समस्या समझते हैं। यही वजह रही कि दिल्ली सरकार ने हरेक वस्तु पर वैट कम किया था। वहीं, छापेमारी भी अतीत का विषय बन गई है। केजरीवाल ने इस मौके पर बिजली और पानी के क्षेत्र में किए गए कामों को भी गिनाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें