फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल का एलान, दिल्ली में अगले महीने खुलेंगे वीइकल फिटनेस टेस्ट सेंटर

Tue, 17 Jul 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान दलालों का बोलबाला मिलने की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को तलब किया। 
विज्ञापन


इसके बाद अथॉरिटी में होने वाले काम के विकेंद्रीकरण के लिए दिल्ली के सभी इलाकों में अगले माह तक वाहन फिटनेस टेस्ट सेंटर खोलने के आदेश दिए।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और परिवहन आयुक्त वर्षा जोशी के साथ सीएम सुबह करीब सवा 11 बजे बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी पहुंचे। यहां ऑटो चालकों ने उनसे शिकायत की कि अथॉरिटी में दलालों का बोलबाला है। 

दलालों के जरिए काम फटाफट हो जाते हैं, वरना उन्हें महीनों तक चक्कर काटने पड़ते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने ट्रासंपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को तलब किया और भ्रष्टाचार फैलाने वालों पर कार्रवाई को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि यहां होने वाले कामों का विकेंद्रीकरण किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी सामना न करना पड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 5000 वाहन फिटनेस टेस्ट सेंटर खोलने की जरूरत है तो 5000 ही खोले जाएं। 

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली के सभी इलाकों में एक अगस्त तक वाहन फिटनेस टेस्ट सेंटर खुल जाने चाहिएं। उन्होंने ऑटो खरीदने और जीपीएस सिम रिचार्ज करने में हो रही परेशानियों का समाधान करने के भी निर्देश दिए। 

अथॉरिटी में काउंटरों पर लोगों की लंबी लाइनें देखकर मुख्यमंत्री ने परिवहन आयुक्त को आदेश दिया कि वह हर सप्ताह अथॉरिटी का औचक निरीक्षण करें और कम से कम 50 लोगों की परेशानियों के संबंध में प्रतिक्रिया लें।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अथॉरिटी में पिछले 10 दिन में किए गए सभी कामों की सूची लोगों के नाम, पते और काम के साथ तैयार करके दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें