फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण राज्य में नौकरी-पढ़ाई में दिल्ली वालों को 85 फीसदी आरक्षण, केजरीवाल ने किया दावा

Thu, 28 Mar 2019 05:42 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पूर्ण राज्य बनते ही दिल्ली सरकार के कॉलेजों और नौकरियों में दिल्लीवालों को 85 फीसदी आरक्षण मिलेगा। अगले दस साल में सरकार दिल्ली के हर परिवार को घर मुहैया कराएगी। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने बुधवार शाम कोंडली की चुनावी सभा में ये दावे किए। उन्होंने दिल्लीवालों से पूर्ण राज्य की लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा।
केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली सरकार दिल्लीवालों के लिए ढेर सारे काम करा रही है। 

सर्विसेज दिल्ली के पास होता तो सरकार 2 लाख नौकरियां निकाल देती। अभी तुरंत इतने पद खाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इसे रोक रखा है। अब पूर्ण राज्य मिलने के बाद ही नई भर्तियां हो सकेंगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियां ही नहीं निकालेगी, बल्कि इनमें 85 फीसदी आरक्षण दिल्लीवासियों के लिए होगा। पूर्ण राज्य मिलने पर दिल्ली सरकार इतने स्कूल खोलेगी कि बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला मिलेगा। 
विज्ञापन


कॉलेजों में भी स्थानीय बच्चों को प्रवेश में 85 फीसदी आरक्षण मिलेगा। केजरीवाल ने पूर्ण राज्य की लड़ाई में सबसे आगे खुद होने की बात कहते हुए लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें