फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने चुनावी संग्राम का किया शंखनाद, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला

Mon, 27 Aug 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से लोकसभा के चुनाव अभियान का आगाज किया। भाजपा सांसदों पर सीधा हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीते चार साल में भाजपा सांसदों ने दिल्लीवालों को शक्ल तक नहीं दिखाई। उन्होंने आप को दिल्ली की पार्टी बताते हुए सातों संसदीय सीटें जिताने की अपील की।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय समेत पांचों मंत्री, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आतिशी व दसों विधायक मौजूद थे। 

दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों के नाम एक पत्र जारी कर आप को वोट देने के कारण गिनाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्लीवालों ने सातों सीटें भाजपा को दीं। विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें आप को मिलीं। 
विज्ञापन


आप सरकार ने बिजली सस्ती की, पानी मुफ्त किया, मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी बदलाव किए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के सांसदों ने बीते चार साल में अपनी शक्ल भी दिल्लीवालों को नहीं दिखाई। 

फाइल फोटो
इसकी जगह उपराज्यपाल के माध्यम से भाजपा सांसदों ने सीसीटीवी प्रोजेक्ट, मोहल्ला क्लीनिक, डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ राशन जैसे प्रोजेक्ट रुकवाने का काम किया।

केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में सातों सांसद आप के होते तो दिल्ली सरकार का काम 10 गुना तेजी से होता। आप सांसद संसद ठप कर देते, लेकिन सीलिंग नहीं होने देते। मेट्रो का किराया भी आप सांसद नहीं बढ़ने देते। 

पार्टी फंड में कमी की चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बीते चार साल में करीब दो लाख करोड़ रुपये दिल्ली में खर्च किए। सरकार की नीयत खराब होती तो ठेकेदारों से एक फीसदी आप के फंड में जमा कराने को कह देते और आज दो हजार करोड़ रुपये हो जाते। केजरीवाल ने तंज कसा कि तब हम भी 10 लाख का सूट पहनकर घूमते।  
विज्ञापन

कांग्रेस को करार दिया वोटकटवा पार्टी

केजरीवाल सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को वोटकटवा पार्टी करार दिया। बकौल केजरीवाल, कांग्रेस को वोट देने से कोई फायदा नहीं होगा। बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। इन हालात में कांग्रेस को वोट देने का मतलब अपना वोट बर्बाद करना है।

कारण गिनाकर की वोट देने की अपील
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दिल्लीवालों के नाम एक पत्र जारी किया। इसमें सिलसिलेवार ढंग से बताया गया है कि आप को दिल्लीवाले वोट क्यों दें। पत्र में पूछा गया है कि भाजपा के सात सांसदों व केजरीवाल की सरकार में से किसने सबसे ज्यादा काम किया है?

दिल्ली सरकार के बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों को गिनाते हुए सवाल किया गया है कि भाजपा के सांसदों ने कोई एक काम अच्छा काम किया हो तो बताओ? आखिर में अपील की गई है कि आप को वोट देने की अपील की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें