फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्वः घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे गीत

Thu, 30 Oct 2014 05:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली-एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाट जे पूछेला बटोहिया, ई दल कहवां जाए ...., कोपि-कोपि  बोलेली छठ माता सुनुए सेवक लोग...ले ले अईह हो भइया गेहूं के मोटरिया...,उग हो सुरूज देव... बहंगी लचकत जाए.... ओ पे सुगा मंडराय...जैसे लोकगीतों को गाते हुए राजधानी में पूर्वांचल के लोग यमुना नदी के किनारे बने घाटों समेत अनेक स्थानों पर अर्घ्य देने पहुंचे।
विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को छठ पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। राजधानी में यमुना नदी के दोनों किनारों समेत सैकड़ों स्थानों पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु जमा हुए और पूजा की। खरना के बाद व्रतियों ने उपवास रखते हुए शाम को सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया।

फरीदाबाद में ‘केलवा के पात पर उगेल सुरजवा से उनके लागी, करेलू छठ बरतिया से उनके लागी...’ सूर्य षष्ठी महापर्व पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। स्त्रियों ने भगवान सूर्य की पूजा करते हुए धन-धान्य, पति-पुत्र तथा सुख समृद्धि की कामना की। पुत्र-प्राप्ति, सुख समृद्धि, पुत्र को निरोगी व दीर्घायु रखने के लिए निर्जला उपवास रख अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


गुड़गांव में संध्या अर्घ्य के साथ छठ महापर्व की शुरूआत हो गई। मंगलवार को शहर में बनाए गए कृत्रिम घाट पूर्वांचली रंगों में रंगे नजर आए। हजारों की संख्या में व्रतधारी अपने परिवार के साथ भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर उन्हें संध्या अर्घ्य दिया। अर्घ्य में बुजुर्ग महिलाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। इसमें उन्होंने भगवान सूर्य की स्मृति कर सभी की खुशहाली की कामना की।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग छठ घाटों पर बुधवार शाम को छठ मैया का गीत गाते हुए व्रती अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठ मैया की पूजा-अर्चना की। अब बृहस्पतिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती दोबारा घाट पर पहुंचेंगे। हालांकि दूर-दराज से अर्घ्य देने पहुंचे कुछ व्रती घाट के पास बने टेंट में ही रुक गए।

उधर, गाजियाबाद के हिंडन घाट पर सूर्य अस्त होते ही हजारों श्रद्धालुओं के हाईवे पर आने से लंबा जाम लग गया। दिल्ली और टीएचए आदि से ऑफिस से लौट रहे हजारों लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने दोनों ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोककर श्रद्धालुओं को हाईवे से गुजारा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें