फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा झेल नहीं पाई, दे दी जान

Fri, 07 Mar 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए प्रेम प्रसंग में का चोट खाने जिक्र किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से उत्तराखंड, गढ़वाल की रहने वाली मोनिका (17) अपनी मौसी पुष्पा के साथ 16 साल से दक्षिणपुरी ब्लॉक-1 में रहती थी। मौसी के कोई लड़की न होने के कारण पुष्पा ने अपनी बहन रानी से उसे काफी पहले गोद ले लिया था।

Live Update: 6 मार्च के दिन भर की घटनाएं

मोनिका सर्वोदय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह किसी काम से बाहर गई थी। घर लौटी तो उसकी मौसी किसी काम में व्यस्त थी। नहाने के बहाने वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब मौसी उसके कमरे के पास गई तो कमरा बंद पाया।
विज्ञापन


खिड़की से झांकने पर मोनिका को चुन्नी की मदद से पंखे से लटका हुआ देखा। पुष्पा ने घटना की जानकारी मोनिका के पिता को दी। साथ ही अन्य लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें