फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इलेक्ट्रिक बाइक बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 10:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

द्वारका इलाके में इलेक्ट्रिक बाइक बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी रिवोल्ट्स मोटर कंपनी का प्रबंधक बताकर ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका इलाके में इलेक्ट्रिक बाइक बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी रिवोल्ट्स मोटर कंपनी का प्रबंधक बताकर ठगी को अंजाम दिया। एक निजी अस्पताल के प्रबंधक अस्पताल के लिए बाइक खरीदने के लिए गूगल पर कंपनी का नंबर तलाश कर रहे थे, इसी दौरान पीड़ित के पास जालसाजों का फोन आया।

विज्ञापन


आरोपी ने पीड़ित को इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के लिए फर्जी कोटेशन भेजे। शिकायत के बाद तकनीकी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी शम्मी कुमार को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह जालसाजों को कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। पुलिस झारखंड में दबिश देकर जालसाजों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें