फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर गरीबों को मिलेगा सस्ते प्लॉटों का तोहफा

Mon, 27 Oct 2014 12:40 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में पहली बार गरीब और मध्य वर्ग के लोगों के लिए सस्ते प्लॉट मिलेंगे। आवास विकास परिषद अजंतापुरम योजना में प्लॉटों की पहली योजना लांच करने जा रहा है। नए साल पर लोगों को प्लॉटों का तोहफा मिल सकेगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


भोपुरा बॉर्डर के बेहद करीब आवास विकास परिषद की अजंतापुरम योजना में करीब 200 एकड़ जमीन सहकारी सोसायटीज की है। परिषद अधिकारियाें के अनुसार 200 एकड़ जमीन के 50 फीसदी हिस्से को रेजीडेंशियल के रूप में डेवलप किया जाना है।

इसका 10 फीसदी हिस्सा गरीब और मध्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इस पर ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के प्लॉटों की योजना को लांच किया जाएगा। करीब दस एकड़ जमीन में से पांच एकड़ एलआईजी और पांच एकड़ ईडब्ल्यूएस प्लॉटों की योजना लांच की जाएगी।
विज्ञापन


योजना को नए साल पर लांच किए जाने की तैयारी है। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि सबसे पहले सस्ते प्लॉटों की योजना लांच की जाएगी। योजना की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे।

पहली बार मिलेगी प्लॉटों की योजना
अभी तक आवास विकास और जीडीए की योजना में गरीब वर्ग के लिए सिर्फ फ्लैटों की योजना ही लांच की जाती थी। मगर पहली बार गरीब और मध्य वर्ग के लोग भी अपनी मर्जी से अपना आशियाना बना सकेंगे।
विज्ञापन


योजना में करीब 25-30 वर्गमीटर के ईडब्ल्यूएस और 30-35 मीटर के एलआईजी फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें