आवास विकास परिषद का लक्ष्य वित्त वर्ष 2015 में मध्य और निम्न वर्ग के लोगों को फ्लैट मुहैया कराना है। इसके लिए परिषद ने अफोर्डेबल फ्लैट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
परिषद के आला अधिकारी इंजीनियरिंग विंग को सस्ते फ्लैट बनाने की ट्रेनिंग देंगे। इसके लिए 10 दिसंबर को दिल्ली में सेमिनार होगा।
उत्तरप्रदेश आवास एवं विकास परिषद प्रदेश में ईडब्ल्यूएस के अलावा मिडिल इनकम ग्रुप और हाई इनकम ग्रुप के लिए फ्लैट्स बनाती है। सभी फ्लैटों की कीमत 10-12 लाख से शुरू होकर डेढ़ करोड़ तक जाती है।
अधिकारियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में यह सामने आया है कि मध्य वर्ग के लोग फ्लैट खरीदने में सक्षम नहीं हो पाते। उनके लिए और सस्ते फ्लैट बनाए जाने चाहिए।
इसी सिलसिले में लखनऊ में हुई उच्च स्तरीय बैठक में अफोर्डेबल फ्लैट्स लाने के लिए अधिकारियों को ट्रेनिंग देने की तैयारी की गई है।
10 दिसंबर को दिल्ली में परिषद के सभी अभियंताओं को फ्लैट की कीमत कम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिशासी अभियंता एनएच फाजली ने बताया कि फ्लैट की कीमतें कम करने के लिए इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
6-7 लाख में ईडब्ल्यूएस और 12-15 लाख में एलआईजी देने की तैयारी
परिषद अधिकारियों की कोशिश 6-7 लाख रुपये में ईडब्ल्यूएस और 12-15 लाख रुपये में एलआईजी फ्लैट्स देने की योजना है।
इसके लिए परिषद शियरवॉल तकनीक के स्थान पर फ्रेम स्ट्रक्चर और निर्माण से लेकर फिनिशिंग तक का सारा काम एक ही एजेंसी को देने जैसे उपाय किए जा सकते हैं।