फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के ग्रामीण विकास बोर्ड के सदस्य चौधरी नारायण सिंह भाजपा में शामिल

Sun, 03 Mar 2019 03:31 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के ग्रामीण विकास बोर्ड के सदस्य व बवाना से दो बार निगम पार्षद रहे चौधरी नारायण सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के दिल्ली लोकसभा सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया, सांसद डॉ उदित राज, पूर्व मेयर मास्टर आजाद सिंह की उपस्थिति में सभी ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


इस मौके पर जयभान सिंह पवैया ने कहा कि दिल्ली का ग्रामीण समाज पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंग गया है। पूरे भारत को सेना की कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व हो रहा है।  

चौधरी नारायण सिंह ने कहा कि दिल्ली-देहात की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केेजरीवाल बेपरवाह हैं। मुख्यमंत्री का बयान कि ‘चुनाव में जीत के लिए कितने और शहीद कराओगे’ से मेरा मन व्यथित था। उन्होंने कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है।
विज्ञापन


उधर, विजय बाइक रैली को लेकर नजफगढ़ से जंतर मंतर पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रेगर समाज के नेता छत्तर सिंह रछौया ने कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति कर देश के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री  दिन-रात काम कर रहे हैं। देश की सीमा पर जवान, खेत में किसान और विज्ञान सही मायने में तरक्की कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें