फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी को समुद्र में फेंक दो'

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी भाषण में नेताओं की जुबानी जंग नैतिकता की सीमाओं को भी लांघने लगी है। रविवार को गाजियाबाद के संजय नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की जबान फिसल गई।
विज्ञापन


कांग्रेस-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी राजबब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अजित सिंह के 20 मिनट के भाषण में करीब 10 मिनट मोदी ही निशाना रहे।

नरेंद्र मोदी के खिलाफ उन पर गुस्सा इस कदर हावी था कि उन्होंने वो कह दिया जो नहीं कहना चाहिए था।

'मोदी जहां-जहां जाएंगे, दंगे कराएंगे'

मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘मोदी पीएम बने तो देश बर्बाद हो जाएगा। गांव-गांव में दंगे होंगे’। उन्होंने कहा कि देश बचाना है तो मोदी को समंदर में फेंक दो। मोदी जहां-जहां जाएंगे, दंगे कराएंगे।

गुजरात दंगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी लोगों को जोड़ने का नहीं, तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपना यूपी ही नहीं गुजरात और पूरा देश बचाना है। इसलिए मोदी को तो समंदर में फेंक दो।

उन्होंने कहा कि मोदी 56 इंच का सीना बताते हैं, लेकिन यूपी में एक से एक खलीफा हैं। वेस्ट यूपी के पहलवान 56 इंच के सीने की भी हवा निकाल देंगे।
विज्ञापन

'यूपी को चला रहे हैं साढ़े चार सीएम'

अजित सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा देश में मोदी की हवा बता रही है तो गाजियाबाद छोड़कर क्यों भाग गए?

यूपी की अखिलेश सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए अजित सिंह ने जोरदार प्रहार किया। अजित सिंह ने कहा कि यूपी को साढ़े चार मुख्यमंत्री चला रहे हैं।

आधे अखिलेश और बाकी चार मुलायम, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और आजम खां। अखिलेश कोई निर्णय लेते हैं तो अन्य सीएम उसे बदल देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें