फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 31 Jul 2019 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

जनकपुरी इलाके में सोमवार सुबह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट(सीए) और यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही एक शादीशुदा महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


उसके पास से एक नोट मिला है जिसमें अपने आप पर यकीन जताते हुए लिखा है कि वह जिला अधिकारी बनना चाहती थी। साथ ही लिखा है कि कर्म ही पूजा है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।  

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान सोनाली (27) के रूप में हुई है। वह अपने पति दीपक के साथ जनकपुरी इलाके में रहती थी। दीपक पेशे से वकील है। पिछले साल मई माह में उनकी शादी हुई थी। सोमवार को दीपक लगातार अपनी पत्नी को फोन कर रहा था। 
विज्ञापन


लेकिन पत्नी फोन नहीं उठा रही थी। जिससे परेशान होकर दीपक अपने घर पहुंचा। दरवाजे अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो दीपक ने प्लंबर बुलाकर बेडरूम की खिड़की को तोड़कर अंदर कमरे में पहुंचा। 

सोनाली साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक रही थी। दीपक ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर घटना की जानकारी सोनाली के परिजनों और एसडीएम को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें