‘डॉली की डोली’ के प्रमोशन के लिए बृहस्पतिवार को फिल्म के कलाकार सेक्टर-18 स्थित सेंटर स्टेज मॉल पहुंचे। इस दौरान जब अभिनेत्री सोनम कपूर से पूछा गया कि फिल्म के माध्यम से दर्शकों को क्या संदेश दिया गया है तो उन्होंने कहा कि एक फन फिल्म है और इसे केवल मनोरंजन के लिए देखें।
इस दौरान उनके साथ फिल्म के निर्माता अरबाज खान के अलावा राजकुमार राव, पुलकित शर्मा, वरुण शर्मा और मलाइका आरोड़ा भी थीं। फिल्मी सितारों को देखने के लिए मॉल में लोगों की काफी भीड़ रही।
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली सोनम कपूर ने बताया कि यह फिल्म कॉमेडी और रोमांटिक श्रेणी की है, जिसे हर कोई देख सकता है। फिल्म में मेरा रोल काफी चुनौती भरा है जो अकेले रहकर तीन लोगों को अपना दीवाना बनाती है और बाद में तीनों को चपत लगाकर फुर्र हो जाती है।
वहीं अपनी पहली फिल्म निर्देशित कर रहे अभिषेक डोगरा ने कहा कि फिल्म 23 जनवरी को मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जाएगी। इसकी कहानी लोगों को पूरे 100 मिनट तक बांधकर रखेग।