आईजीआई एयरपोर्ट पर बुधवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई। जब मुंबई जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना मिली। फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। तुरंत सभी यात्रियों को नीचे उतारकर विमान की पूरी तरह चेकिंग की गई। चेकिंग में कुछ नहीं मिलने के बाद विमान को रवाना कर दिया गया।
हालांकि बम होने की सूचना से फ्लाइट काफी देर से उड़ान भर सकी। मामले में इंडिगो एयरलाईंस की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था वह दिल्ली से बाहर का है।
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंडिगो एयरलाईंस के मैनेजर सिक्योरिटी बृजेश त्रिवेदी ने आईजीआई थाना पुलिस को बुधवार रात को शिकायत दी थी कि कार्गो ऑफिस में कार्गो एग्जीक्यूटिव प्रदीप कुमार मौर्या के पास बुधवार शाम करीब 7:37 बजे फोन आया।