रेवाड़ी से चलेंगी सिरसा-हिसार की ट्रेनें, कई सेवाएं बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने 11 अक्तूबर को ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद किया गया है, जबकि कुछ सेवाओं को बहाल किया गया है।
रेलवे के अनुसार, सिरसा से तिलक ब्रिज जाने वाली ट्रेन संख्या 15308 को 11 अक्तूबर को सिरसा से रेवाड़ी जंक्शन के बीच आंशिक रद किया गया है। यह ट्रेन अब रेवाड़ी जंक्शन से तिलक ब्रिज तक चलेगी। इसी तरह, हिसार से दिल्ली जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 54310 भी हिसार से रेवाड़ी जंक्शन के बीच आंशिक रद रहेगी। यह ट्रेन भी अब रेवाड़ी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन तक चलेगी। आगरा कैंट–पलवल–आगरा कैंट ट्रेन संख्या 01941/01942 को 11 अक्तूबर को रद किया गया है। ट्रेन संख्या 74004 (रेवाड़ी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन) और ट्रेन संख्या 54085 (दिल्ली जंक्शन से सत्रोद) भी 11 अक्तूबर को रद रहेंगी।
रेलवे ने कुछ सेवाओं को बहाल भी किया है। अलीगढ़ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64105 का परिचालन 11 अक्तूबर को बहाल कर दिया गया है। नई दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 64426 की सेवा भी बहाल हुई है। इसके साथ ही, दिल्ली जंक्शन से बरेली जाने वाली ट्रेन संख्या 54076 का परिचालन भी बहाल किया गया है।