फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में 123 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए 9.75 करोड़ मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में प्रतिभावान 123 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन के लिए 9.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सरकार से मिलेगी। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत अब 89 एलीट और 34 स्कूली खिलाड़ियों को मदद दी जाएगी। एलीट खिलाड़ियों के ऊपर अधिकतम 20 लाख रुपये तक सरकार खर्च करेगी।

दिल्ली के शिक्षा विभाग मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि स्वीकृत राशि का 60 फीसदी यानी 5.85 करोड़ रुपये पहले चरण में सीधे खिलाड़ियों के सत्यापित बैंक खातों में भेजे जाएंगे। बाकी 3.90 करोड़ रुपये खर्च का हिसाब और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद जारी होंगे। योजना के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले उच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा। उन्हें प्रति खिलाड़ी 20 लाख रुपये तक की सहायता देने का प्रावधान है। इस राशि का इस्तेमाल विशेष कोचिंग, आधुनिक खेल उपकरण, पौष्टिक आहार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन



स्कूली खिलाड़ियों को भी मिलेगा प्रोत्साहन
34 स्कूली खिलाड़ियों को मिलने वाली सहायता का उद्देश्य शुरुआती स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और भविष्य के बेहतर खिलाड़ी तैयार करना है। एलीट खिलाड़ियों की श्रेणी में वुशु, रोलर स्केटिंग, कबड्डी, हैंडबॉल और बास्केटबॉल को शामिल किया गया है। स्कूली स्तर पर वुशु, मल्लखंब, योगासन और रोलर स्केटिंग को जगह दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। योगासन, मल्लखंब, कबड्डी और बास्केटबॉल जैसे पारंपरिक व आधुनिक खेलों को प्रोत्साहन देकर हम दिल्ली के युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें