फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: तुराबनगर का नाम बदलकर सीताराम बाजार करने की मांग, गलियों के बाहर लगे प्रस्तावित नाम के बोर्ड

Sat, 27 Jan 2024 09:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद की तुराबनगर बाजार का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इसका नाम बदलकर सीताराम बाजार रखने की मांग की गई है। 
 
विज्ञापन
तुराबनगर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के बाद अब शहर के तुराबनगर बाजार का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। तुराबनगर व्यापार मंडल ने इसका नाम बदलकर सीताराम बाजार रखने की मांग की है। इसके साथ-साथ तुराबनगर बाजार से जुड़ी अन्य गलियों का नाम भी देवी-देवताओं और पवित्र चरित्रों के नाम पर रखने की मांग की गई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी जल्द ही यह प्रस्ताव नगर निगम में महापौर और निगम अधिकारियों को सौंपेंगे।

विज्ञापन


तुराबनगर व्यापार मंडल के चेयरमैन रजनीश बंसल ने बताया कि बाजार की विभिन्न गलियों के नाम रामायण के पावन चरित्रों के नाम पर रखते हुए एक प्रस्तावित मानचित्र जारी किया गया है। इन गलियों को अभी तक न तो कोई नंबर और न ही कोई नाम दिया गया है। इसकी वजह से इन गलियों की दुकानों को कोई पता आज तक नहीं मिल पाया है। 

ग्राहकों को इन गलियों में संचालित दुकानों को तलाशना मुश्किल हो जाता है। इस प्रस्ताव के स्वीकार होने पर गलियों को भी पहचान मिल जाएगी और दुकानों पर पहुंचना ग्राहकों के लिए सरल हो जाएगा। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार के दुकानदारों को प्रस्ताव की प्रति देकर समर्थन जुटाया। इस दौरान अशोक गोयल, संजय गर्ग, सचिन शर्मा, मयंक कपूर, निशांत ढींगरा, विनोद गोयल, धर्मपाल शर्मा, संजीव रोहिला, आशीष गोयल, हिमांशु शर्मा, अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


गलियों के बाहर प्रस्तावित नाम के बोर्ड लगाए
जिन गलियों का अब तक कोई नाम नहीं था, व्यापारियों ने उनके प्रस्तावित नाम के बोर्ड भी लगा लिए हैं। व्यापारियों ने बताया कि आंबेडकर मार्ग की ओर से बाजार में आने पर बायीं ओर पहली गली का नाम राम गली, दूसरी गली का नाम लक्ष्मण गली, तीसरी गली का नाम भरत गली, चौथी गली की नाम शत्रुघ्न गली, पांचवीं गली का नाम हनुमान गली, छठी अर्जुन नगर की तरफ जाने वाली गली का नाम अर्जुन गली प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह आंबेडकर रोड से आने पर दाहिनी ओर की पहली गली का नाम सीता गली, दूसरी गली का नाम कौशल्या गली, तीसरी गली का नाम सुमित्रा गली, चौथी गली का नाम युधिष्ठर मार्ग रखने का प्रस्ताव किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें