फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में 24 अक्टूबर से बारिश के आसार

Tue, 22 Oct 2019 05:29 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज तीन दिन बाद फिर से बदलेगा। 24 अक्टूबर यानी बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इससे दिल्ली की आबोहवा में सुधार आएगा। दिवाली के दिन 27 अक्टूबर को भी आसमान साफ नहीं रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही सुबह के वक्त नमी ज्यादा रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहने के साथ सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। सोमवार की तरह ही इसकी रफ्तार 25 किमी प्रति घंटा तक हो रहेगी। वहीं, बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें