फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमोहन पर पत्नी ने लगाया धोखे से शादी का आरोप

Wed, 18 Feb 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में खुद को मृत दिखाकर शादी करने के मामले में चंद्रमोहन शर्मा की दूसरी पत्नी प्रीति ने आर्य समाज मंदिर में शादी को अवैध करार देते हुए धोखा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रीति ने परिवार न्यायालय गौतमबुद्ध नगर में याचिका दी है कि चंद्रमोहन ने 28 नवंबर 2013 को आर्य समाज मंदिर, दादरी में शादी कराई थी। उसने सविता शर्मा से पूर्व में शादी होने और बच्चे होने की बाद छिपाई थी। फर्जी दस्तावेज के आधार पर शादी की गई।

2 मई 2014 को गंभीर धारा 147 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे चंद्रमोहन के साथ जेल भेज दिया गया। नवंबर में जमानत पर रिहा किया गया। धोखाधड़ी करने और जेल भेजने से वह सदमे में रही, जिससे जीवन बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


प्रीति ने शादी को अवैध करार देने की मांग की है। वहीं, सविता शर्मा का कहना है कि प्रीति उसके मकान से चंद कदम की दूरी पर ही रहती है। उसे चंद्रमोहन के शादीशुदा होने की पहले से जानकारी थी। इसके बावजूद उसने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें