हत्या की साजिश रचने वाला आप व आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन ने दादरी के आर्य समाज मंदिर में प्रीति नागर से शादी करने के लिए पेश किए गए दस्तावेजों में भी हेराफेरी की थी।
कागजों में हेराफेरी करने और दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस मामले में 420 की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। 26 सितंबर को पुलिस कई महत्वपूर्ण तथ्य भी न्यायालय में पेश करेगी।
आईटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा कांड में हेराफेरी करने के कई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। चंद्रमोहन ने मौत की झूठी घटना को अंजाम देने से छह माह पहले ही 28 नवंबर 2013 को दादरी के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
इसमें पुरोहित विकास ने कागजी कार्यवाही पूरी कराई थी। कासना पुलिस का कहना है कि 26 सितंबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई है।