फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस बच्चे का एक दिन जो हर पल बढ़ रहा मौत की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदन की उम्र महज 14 साल है लेकिन इस उम्र में ही उसने उस फाइटर प्लेन के कॉकपिट में बैठने का सपना पूरा कर लिया जिस तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल होता है।
विज्ञापन


चंदन का सपना है कि बड़ा होकर वह फाइटर प्लेन पायलट बने लेकिन, उसका सपना पूरा होता इससे पहले ही उसे एक ऐसी बीमारी लग गई जो लाइलाज है।

असल में चंदन की उम्र महज 14 साल है और उसे बोन कैंसर है। डॉक्टरों के मुताबिक वह कुछ दिनों का ही मेहमान है। दिल्ली के एक एनजीओ को जब चंदन के सपने के बारे में पता चला तो उसने चंदन के सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया और भारतीय वायु सेना के अंबाला एयरबेस के अधिकारियों से बात की।

गुरूवार को चंदन का 14वां जन्मदिन था और भारतीय वायु सेना ने उसे एक भावुक सौगात दी। चंदन का फाइटर प्लेन में बैठने का सपना पूरा करने के लिए उसे अंबाला बुलाया गया। चंदन की जिंदगी धीरे-धीरे घट रही है लेकिन गुरूवार को एक-एक पल उसे नई जिंदगी का एहसास हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइटर प्लेन देखते ही उत्साहित हो जाता है चंदन

उदय फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राहुल वर्मा ने बताया कि वह दो साल से चंदन की देखभाल कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देखा कि वह जब भी टीवी पर भारतीय वायु सेना के पायलट को देखता तो बेहद उत्साहित हो जाता। उसने बताया कि उसका सपना है कि वह बड़ा होकर फाइटर पायलट बने। चंदन के इस सपने को जानने के बाद संस्‍था ने तुरंत ही भारतीय वायु सेना से इस बारे में संपर्क किया।

राहुल का कहना है कि उन्हें तुरंत ही जवाब मिला और वायु सेना ने हमें चंदन के साथ एक दिन के गाइडेड टूर के लिए आमंत्रित किया। चंदन को फाइटर पायलट की पूरी वर्दी पहनाई गई और एयरबेस की बारीकियों के बारे में बताया गया।

बेस पर पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत हुआ और भारतीय वायु सेना की गाड़ी में एयर कमांडर तेजिंदर सिंह के ऑफिस ले जाया गया। एयर कमांडर ने उसे लड़ाकु विमान और उससे जुड़ जानकारियां दी। इसके बाद उसे वार मेमोरियल ले जाया गया जहां उसने भारतीय वायु सेना के शहीदों को श्रद्घांजलि भी दी।

चंदन ने इस टूर के बाद बताया कि यह उसके जीवन का सबसे यादगार दिन रहा। उसने पहली बार फाइटर प्लेन में बैठकर उसे महसूस किया। उसने बताया कि जब वह कॉकपिट में बैठा तो उसे लगा कि फाइटर प्लेन उड़ा रहा है। इतना ही नहीं चंदन  एयरफोर्स का ही यूनिफॉर्म, कैप और बैज पहन कर घ्‍ार वापस गया।

फोटो व स्टोरी: टीओआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें