शाहदरा इलाके में चाचा नेहरू अस्पताल को मंगलवार सुबह बम की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन टीम, बम निरोधक दस्ता, दिल्ली फायर सर्विस की एक टीम तुरंत रवाना हो गई।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय पुलिस तुरंत बच्चों के अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक कर्मचारी को सुबह करीब 10 बजे बम की धमकी वाला मेल मिला था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।