फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय ने कैंटीन के मैन्यू में जंक फूड किए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नए सिरे से कैंटीन स्थापित करने के लिए निविदा जारी, बर्गर, पिज्जा, चिप्स मिलेंगे
विज्ञापन


नई दिल्ली। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में नए सिरे से कैंटीन तैयार करने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। कैंटीन में सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात तक का डिनर उपलब्ध होंगा। कैंटीन पूरे 24 घंटे संचालित होगी। कैंटीन के मैन्यू में जंक फूड भी शामिल किए गए है। कैंटीन स्थापित करने के लिए चिकित्सालय ने निविदा जारी की है।
विज्ञापन


कैंटीन की यह सुविधा चिकित्सालय के ग्राउंड फ्लोर पर मिलेगी। दो हॉल में कैंटीन का संचालन होगा। कैंटीन में वेज नूडल्स, वैजिटेबल बर्गर, पिज्जा, चिप्स, समोसा, पकौड़े, ब्रेड पकौड़े, पैटीज, चाय, कॉफी, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, आईसक्रीम सहित 24 खाने की चीजों को शामिल किया है। ब्रेकफास्ट में उबले अंडे, छोले भठूरे, परांठा, मसाला डोसा, राजमा-चावल, डोसा, उत्तपम सहित 19 तरह के व्यंजन मिलेंगे। 12 व्यंजन सुबह आठ से लेकर सुबह साढ़े 11 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। वहीं, कैंटीन के लंच/डिनर में मटर-पनीर, शाही पनीर, राजमा, दाल, कड़ी-चावल, रोटी, रायता, छोले भठूरों को शामिल किया गया है। इसमें थाली की कीमत सौ रुपये तय की गई है। कैंटीन संचालक चाय/कॉफी की मशीन भी लगा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें