फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में दाखिले दोबारा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, पीजी प्रोग्राम में कई सीटें हैं खाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी) प्रोग्राम में दाखिले का एक और मौका छात्रों को मिलने जा रहा है। विवि के पीजी प्रोग्राम में विभिन्न श्रेणियों में अब भी सीटें खाली हैं। एससी, एसटी, ओबीसी व ईडब्लयूएस श्रेणी के तहत ज्यादा सीटे रिक्त हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय रिक्त सीटों वाले विभिन्न प्रोग्राम के लिए दोबारा से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। दाखिले के योग्य आवेदक 24 से 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्नातकोत्तर प्रोग्राम में जो छात्र दाखिले के लिए सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र अपने स्नातक अंकों के आधार पर आवेदन करना चाहते हैं वे एक अलग प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी आधारित प्रवेश के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि सीयूईटी आधारित आवेदनों पर विचार करने के बाद भी सीटें उपलब्ध रहती हैं, तो प्रवेश के लिए गैर-सीयूईटी आवेदनों पर विचार किया जाएगा। पोर्टल 24 जुलाई से 27 जुलाई तक आवेदन के लिए खुला रहेगा। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें