फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: थाईलैंड में खुलेगा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का विदेशी अध्ययन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-संस्कृत विश्वविद्यालय ने थाईलैंड के सिल्पकॉर्न विश्वविद्यालय के साथ किया करार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का अब थाईलैंड में भी विदेशी अध्ययन केंद्र होगा। दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और थाईलैंड के सिल्पकॉर्न विश्वविद्यालय के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। समझौते के तहत सिल्पकॉर्न विश्वविद्यालय में स्थापित संस्कृत अध्ययन केंद्र को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विदेशी अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से संस्कृत, भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई गति मिलेगी।
एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच छात्र और शिक्षक एक्सचेंज, संयुक्त शोध, संयुक्त डिग्री कार्यक्रम, संस्कृत, पालि, हिन्दी और भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा रामायण, बौद्ध अध्ययन, योग, भारतीय दर्शन, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, ब्राह्मी लिपि और संस्कृत अभिलेख विज्ञान जैसे विषयों पर भी संयुक्त शोध और प्रकाशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते में संस्कृत, पालि और प्राकृत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, ई-संसाधनों के विकास और आधुनिक डिजिटल संस्कृत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह समझौता केवल दो विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी नहीं, बल्कि भारत और थाईलैंड की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें