फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हॉलीवुड क्राइम सीरीज देखने के बाद पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी मथुरा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट ने जगतपुरी इलाके में 30 जुलाई को संपत्ति विवाद में की थी पत्नी की हत्या, कैंची बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली के 53 साल के व्यक्ति ने प्रॉपर्टी विवाद में पांच दिन पहले अपनी पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी और लाखों रुपये नकद लेकर भाग गया। लेकिन टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जगतपुरी थाना पुलिस ने आरोपी सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट को मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने संपत्ति के विवाद में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उससे नकदी व वारदात में इस्तेमाल कैंची बरामद की है। पुुलिस पूछताछ में उसने बताया कि हॉलीवुड क्राइम सीरीज़ से मिली सीख से वह पुलिस काे चकमा दे रहा था।
विज्ञापन

पूर्वी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त अजीत कुमार सिंघला ने बताया कि आरोपी की पहचान कमल सिंह के रूप में हुई है। 30 जुलाई को जगतपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें गौरव नामक युवक ने सूचना दी कि उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के ड्राइंग रूम में सोफे के पास कोमल सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। सेंटर टेबल पर खून से सनी एक कैंची भी मिली थी। जांच में सामने आया कि वारदात की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गौरव नोएडा स्थित लाइब्रेरी चला गया था, जबकि उसकी बहन गौरिका करीब साढ़े दस बजे ऑफिस के लिए निकल गई थी। दोनों ने घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता के बीच जगतपुरी स्थित एक संपत्ति की रजिस्ट्री को लेकर विवाद होते देखा था। गौरव और गौरिका ने मां को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब 9.15 बजे गौरव घर लौटा और अपनी चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर गया तो मां को मृत थीं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने फरार होने से पहले अपने बैंक खातों से करीब सात लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन दिल्ली से गोरखपुर की ओर ट्रैक की। वह नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी पेशे से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियर है और फ्रीलांस एसएपी सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें