फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शिवमूर्ति से नेल्सन मंडेला रोड तक बनेगी टनल, केंद्र ने दिल्ली को 1.25 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं दीं

Thu, 05 Jun 2025 07:57 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक में इन योजनाओं को हरी झंडी दी गई। मंत्रालय दिल्ली सरकार को सहयोग देने के लिए वर्तमान व आगामी प्रोजेक्ट के लिए करीब 1.25 लाख करोड़ व्यय कर रहा है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एलजी वीके सक्सेना - फोटो : X/@BJP4Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में वाहनों की भीड़ को कम करने और प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। इसके तहत शिवमूर्ति से नेल्सन मंडेला रोड तक अंडरग्राउंड टनल, नई एलिवेटेड रोड और दिल्ली से कटरा और अमृतसर हाईवे जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स बनेंगे, सराय काले खां से आईजीआई एयरपोर्ट तक टनल का निर्माण होगा। 

विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग के जाम से मुक्ति के लिए आरओबी और आरयूबी निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय दिल्ली सरकार को सहयोग देने के लिए वर्तमान व आगामी प्रोजेक्ट के लिए करीब 1.25 लाख करोड़ व्यय कर रहा है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक में इन योजनाओं को हरी झंडी दी गई। साथ ही प्रमुख सड़कों को सिग्नल-फ्री, ड्रेनेज और साइड लेन का निर्माण और दिल्ली के ठोस कचरे का उपयोग सड़को के निर्माण में किया जाएगा। केंद्र सरकार का सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अपने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से इन प्रोजेक्ट पर काम करेगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 35,000 करोड़ से कई परियोजनाएं दिल्ली में कार्यान्वित कर रहा हैं। इससे पहले, 64,000 करोड़ से विभिन्न प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं। साथ ही, 24,000 करोड़ से शुरू होने वाले आगामी प्रोजेक्ट्स की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला रोड तक लगभग 7 किमी लंबी अंडरग्राउंड टनल का निर्माण, आईएनए से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड रोड बनाने का काम शुरू होगा। दिल्ली से कटरा व अमृतसर को जोड़ने वाला हाईवे, जो यूईआर-दो से जुड़ेगा और उसका दूसरा  एक्सटेंशन अलीपुर से ट्रोनिका सिटी और दिल्ली–देहरादून मार्ग को जोड़ेगा। -रेखा गुप्ता, सीएम  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें