फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत के लिए सजनें लगीं हैं महफिलें

Thu, 12 Feb 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
14 फरवरी यानी इजहार-ए-मोहब्बत का दिन। ऐसे में साइबर सिटी के यूथ पीछे कैसे रह सकते हैं। वेलेंटाइन डे का खुशनुमा बनाने के लिए शहर के होटल और रेस्टूरेंट आज से पूरी तरह तैयार है। जहां यूथ अपने वेलेंटाइन को तोहफा देने के साथ नए अंदाज दिल की बात कह सकता है।
विज्ञापन


साइबर सिटी में पिछले कई सालों से वेलेंटाइन डे का रंग गहराता जा रहा है। इसके जश्न को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिलता है।

युवाओं के मोहब्बत के अंदाज को देखते हुए साइबर सिटी भी इसमें कदम ताल करने को तैयार हो चुकी है। 14 फरवरी को मोहब्बत का इजहार करने के लिए साइबर सिटी के युवाओं के पास काफी विकल्प है। रेस्टूरेंट के मेज से लेकर वैलेंटाइन पार्टी तक में अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकते हैं।

होटलों और रेस्टूरेंट में बुकिंग जारी
शुक्रवार के दिन वेलेंटाइन डे होने के कारण शहर के कई नामचीन होटलों ने वीकेंड पैकेज भी पेश किया है। इसके लिए आठ हजार रुपये से 13 हजार रुपये चुकाने होंगे। कपल के लिए स्पेशल डिस्काउंट भी दी जा रही है। 14 फरवरी तक के लिए एमजी रोड स्थित कई क्लबों में स्पेशल ऑर्डर पर अपने लिए जायका तैयार करा सकते हैं। स्पेशल ऑर्डर की सूरत में छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


गैलेरिया मार्केट स्थित कैफे वांडरलस्ट के संचालिका दीक्षा सक्सेना कहती है करीब 60 फीसदी टेबल बुक हो चुकी है। शुक्रवार तक और कई लोगों की हो जाएगी। सेक्टर-29 स्थित जुरा रेस्टूरेंट की संचालिका निधि वाधवा कहती है वेलेंटाइन डे के लिए स्पेशल मेन्यू तैयार किया है। अपने नेटवर्किंग में इसका प्रमोशन किया है। कई लोगों ने एडवांस बुकिंग भी कराई है।

वैलेंटाइन डे पर स्पेशल ट्रीटमेंट
कई होटलों में खाने-पीने के साथ रोमांटिक तरीके से स्पा लांज का आनंद भी लिया जा सकता है। सेक्टर-26 स्थित पुलमैन होटल के स्पा ने वेलेंटाइन डे के लिए रोमांटिक एस्केप नाम से स्पेशल ट्रीटमेंट पैकेज भी पेश किया है। प्रति कपल 7900 रुपये का पैकेज दिया जा रहा है। एमजी रोड स्थित ला रिविएरा स्पा ने भी सिंगल और कपल पैकेज प्रस्तुत किया है। वीकेंड पर प्रस्तुत पैकेज के लिए 3500 रुपये से 8 हजार रुपये हैं।

कपल के लिए ड्रेस कोड
शहर के होटलों में स्पेशल वैलेंटाइन डे कार्यक्रम में आने वाले कपल के लिए स्पेशल ड्रेस कोड भी तय किया गया है। एमजी रोड स्थित वैगन बार एंड क्लब में स्मार्ट कैज्युअल ड्रेस कोड रखा गया है।

ज्वीन क्लब के मैनेजर अतुल रोहित कहते हैं कि वैलेंटाइन वीक के लिए कॉरपोरेट ड्रेस तय किया है। इस पार्टी में केवल 25 साल से अधिक उम्र के कपल आ सकते हैं। कहीं और पार्टी वियर ड्रेस कोड है। कॉरपोरेट दफ्तर के कपल के लिए कॉरपोरेट ड्रेस तय है।

यहां है कार्यक्रम
13 फरवरी
किंगडम ऑफ ड्रीम्स में वैलेंटाइन फेयर, मैनहटन क्राफ्ट बेवेरी में कॉमेडी नाइट, सेक्टर-29 नोर्थ इंडियन लाइव गजल, सेक्टर-37 स्थित बेक क्राफ्ट में वेलेंटाइन डे स्पेशल डेजर्ट, डीटी सेंटर मॉल में वैलेंटाइन हैप्पी आवर, सुशांत लोक स्थिति चिल में वैलेंटाइन वीक कार्यक्रम, ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी लव] गोल्फ कोर्स स्थित 7 डिग्री ब्राहउस, पैटेसटेरियन क्लब, डेलिसियस स्टेशन आदि

14 फरवरी के कार्यक्रम
सेक्टर-29 लेजर वैली में रन विथ यूअर स्वीटहार्ट, आतिफ असलम एंड मोहित चौहान लाइव कंसर्ट, सेक्टर-57 हांगकांग बाजार में वैलेंटाइन डे, एमजी मेगासिटी मॉल में वेलेंटाइन डे कार्यक्रम, साइबर हब में सूफी रॉक कार्यक्रम, पूल पार्टी, वेस्टर्न स्काइसिटी होटल, सेक्टर-44 स्थित एपी सेंटर, पुलमैन होटल, निर्वाना कंट्री स्थित स्पेशलियाटी, साउथ सिटी स्थित कारोके आदि।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें