फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीसरी निगाह रखेगी पुलिसिया दादागीरी पर नजर

Tue, 28 Apr 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसों में दिल्ली पुलिस की दादागीरी बंद करने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। हाल ही में आए एक मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मामले का हवाला देते हुए विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही ऐसी समस्या भविष्य में न आए इसकी योजना को लेकर दिल्ली पुलिस से बातचीत शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि 23 अप्रैल को एक परिचालक दीपक ने शिकायत दी थी कि दिल्ली रूट पर बस नंबर एचआर 55 एस, 6387 में टिकट काटने पर एक व्यक्ति ने मारपीट की।

आरोपी दिल्ली पुलिस में काम करता है। आरोपी के प्रभाव के कारण पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं हो पाई। यही नहीं बस को दिल्ली पुलिस ने जब्त कर अपने पास रख लिया। एक दिन बस को जब्त रखने के बाद उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन


ऐसी शिकायतें कई आती हैं, जिस कारण कर्मचारियों का मनोबल टूटता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
-त्रिलोक चंद, महाप्रबंधक, गुड़गांव डिपो

वीडियोग्राफी के बाद जब्त हो बस
रोडवेज ने प्रस्ताव तैयार किया है कि वीडियोग्राफी के बाद बस को जब्त किया जाए। इस वीडियो की क्लिप रोडवेज के साथ भी साझा की जाए, ताकि पता रहे कि किन कारणों से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2008 से है दोनो विभागों में मतभेद
रोडवेज और दिल्ली पुलिस के बीच ऐसी तनातनी काफी पुरानी है। रोडवेज का कहना है कि दिल्ली पुलिस कर्मी टिकट नहीं लेते। जबकि दिल्ली पुलिस कहती है कि हरियाणा रोडवेज की बसें ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें