फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना रद्द

Sat, 15 Jul 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद
विज्ञापन
ए श्रेणी में आने के बाद भी ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन सुविधाओं के लिए तरस रहा है। लगातार हो रही घटनाओं के बीच रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके बाद भी स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबदं करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


ओल्ड स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को रद्द कर दिया गया है। प्रस्तावित मल्टीहब स्टेशन में शामिल होने के कारण अब स्टेशन को तीसरी आंख की जद में लाने की योजना पर भी पानी फिर गया है।

रेलवे सुरक्षा बल ने डेढ़ वर्ष पूर्व स्टेशन पर 15 जगह कैमरे लगाने के लिए चिह्नित की गई थीं। बकायदा, इसका प्रस्ताव तैयार कर रेलवे प्रशासन को भेजा गया था। औद्योगिक नगरी होने के कारण इस स्टेशन पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में लोग यहां निवास करते हैं और हजारों की संख्या में रेलवे स्टेशन से आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


ईएमयू के अलावा करीब 44 शटल गाडियों का ठहराव इस स्टेशन पर होता है।। दिल्ली से मुंबई का मुख्य रेल मार्ग होने के कारण कई महत्वपूर्ण गाडिय़ां यहां रुकती हैं। इसके अलावा डेढ़ साल पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट भी जारी किया था।

इसको ध्यान में रख रेलवे सुरक्षा बल ने सीसीटीवी कैमरों की जद में स्टेशन को लाने की जरूरत समझी थी लेकिन डेढ़ साल से कागजों में धूल फांक रही योजना पर अब मल्टीहब प्रोजेक्ट ने पानी फेर दिया है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी लेकिन प्रोजेक्ट अब तक शुरू नहीं हुआ है, पूरा कब होगा इसका अंदाजा रेलवे के अधिकारियों को भी नहीं है।

कहां लगने थे कैमरे
-एक कैमरा आरक्षण केंद्र पर
-एक कैमरा वेटिंग रूम में
-प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक आनेजाने वाले एफओबी पर दो-दो कै मरे
-एक कैमरा टिकट बुकिंग काउंटर पर
-सर्कुलेटिंग एरिया में दो कैमरे
-दो-दो कैमरे प्लेटफार्म एक से चार तक

मिल चुके हैं धमकी भरे पत्र
26 नवंबर 2008 को मुंबई स्थित ताज होटल में आतंकी हमले के कुछ दिन बाद ओल्ड स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला था। वर्ष 2006 में मार्च व अप्रैल में तीन बार अलबदर नाम के आतंकी संगठन ने एसएसपी व जीआरपी को पत्र भेजकर ओल्ड व न्यू टाउन रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी। वर्ष 2005 में मुजेसर फाटक के पास पटरी से जिंदा बम बरामद किया था। इसके अलावा कई बार रेलवे को मिले पत्रों ने अफरातफरी का माहौल तैयार कर दिया।

जरूरत महसूस करते हुए रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। सीसीटीवी लगाने का कार्य आरपीएफ एवं टेलिकॉम विभाग का है, निगरानी उन्ही के द्वारा की जाती है।-केसी मीणा, स्टेशन अधीक्षक, फरीदाबाद

स्टेशन पर 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना थी। इसके लिए आरपीएफ की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया था। अब इस योजना पर काम होना मुश्किल है।-मुकेश कुमार, एसएचओ, आरपीएफ फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें