Delhi Crime News Today in Hindi: दिल्ली के सागरपुर इलाके से दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे कुछ लोग दो नाबालिग लड़कों को चाकू मारते हैं और आसपास खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रहती है।
दिल्ली के सागरपुर इलाके का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे कुछ लोग दो नाबालिग लड़कों को चाकू मारते हैं और आसपास खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रहती है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ये घटना मंगलवार रात को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सागरपुर की इंदिरा पार्क कॉलोनी की बताई जा रही है। जब लकी और उसका दोस्त अजय अपने घर के पास दूसरी गली में खड़े थे। तभी अन्य तीन युवक उनके पास आएऔर मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते उनमें से एक ने चाकू निकाल कर दोनों पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। आरोपी दोनों नाबालिगों को चाकू मारकर फरार हो गए।