फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आदेश पर ट्रायल रूम से हटाए CCTV कैमरे

Sat, 04 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के एक शोरूम के ट्रायल रूम में खुफिया कैमरे का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार दिन भर पुलिस का चेकिंग अभियान चला।
विज्ञापन


ग्रेनो के मॉल और शोरूम के ट्रायल रूम समेत हर हिस्से की तलाशी हुई। इस दौरान 15 शोरूम में उनके ट्रायल रूम के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे हटवाए गए जबकि 20 शोरूम के ट्रायल रूम बिना छत के मिले। दो दिनों में इनकी छत कवर करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

गोवा के एक नामी ब्रांड के शोरूम के ट्रायल रूम में लगा खुफिया कैमरा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पकड़ लिया था। घटना को देखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौखिक और लिखित रूप से जांच पड़ताल कर शोरूम के चेंजिंग रूम में कोई कैमरा न होने की हिदायत दी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह निर्देश मिलने के बाद पूरे जिले में अभियान चलाया गया और पुलिस सक्रिय हो गई। शनिवार को सीओ ग्रेनो प्रथम हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कासना और नॉलेज पार्क पुलिस अंसल मॉल गई जहां पर अधिकतर शोरूम के ट्रायल रूम देखे। सीओ ने इनके पास लगे सीसीटीवी कैमरों को हटवाया।
विज्ञापन


दुकानदार के साथ हुई झड़प
एकाध स्थान पर पुलिस को दुकानदारों का विरोध भी झेलना पड़ा। उधर, सिदार्थ नाम के एक दुकानदार ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है कि चेकिंग के नाम पर परेशान किया गया। सीओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार ने जांच पड़ताल में अपेक्षित सहयोग नहीं दिया था हालांकि जब दुकानदार को समझाया कि वह उनको परेशान करने नहीं बल्कि एक निर्देश पर कार्रवाई करते हुए काम कर रहे हैं, उसके बाद मामला शांत हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें