फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत के दम पर मिला DPS में एडमिशन, अब पढ़ाई में भी मास्टर बना स्पेशल चाइल्ड

Tue, 30 May 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्पेशल चाइल्ड म‌िन्नतुल्लाह को म‌िले 93.5% अंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-8 निवासी स्पेशल चाइल्ड मिन्नतुल्लाह ने 12वीं के नतीजों में 93.5 प्रतिशत लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। मिन्नतुल्लाह सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि संगीत में भी मास्टर हैं।
विज्ञापन


वे सारेगामापा लिटिल चैंप और आवाज हिंदुस्तान कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। मिन्नतुल्लाह को आवाज हिंदुस्तान में प्रथम स्थान मिला था। संगीत के बल पर ही उन्हें डीपीएस स्कूल में दाखिला मिला।

मिन्नतुल्लाह ने बताया कि उनके पिता रियाजुद्दीन ब्रेड सप्लाई का काम करते हैं। 4 भाई और एक बहन हैं। ऐसे में खर्चा चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। वे डीपीएस स्कूल की सेकंड शिफ्ट में पढ़ते है।
विज्ञापन


संगीत के आधार पर उन्हें प्रथम शिफ्ट में पढ़ने का मौका मिला। स्कूल की तरफ से उन्हें प्रोत्साहित किया गया और फीस तक माफ कर दी गई। अब वे दिल्ली विश्वविद्यालय से बीबीए करेंगे।

वहां संगीत सीखने का और मौका मिल सकेगा। कक्षा छह क्लास के बाद आवाज में बदलाव होने पर उन्हें लगा था कि वे कभी गा नहीं पाएंगे। दो साल तक उन्होंने गाना नहीं गाया। कक्षा 9 में दोबारा से गाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें