चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के एक लाख विद्यार्थियों से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें स्कूलों में ये खास सुविधा मिलेगी। इसके तहत स्टूडेंट्स की सेहत 300 क्विंटल पौष्टिक आटे से ठीक रखी जाएगी। पौष्टिक आटे में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी -12 के तत्व उपस्थित रहेंगे। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से एक लाख स्टूडेंट्स को पौष्टिक खाना जुलाई से परोसा जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। शिक्षा विभाग पहली से आठवीं के एक लाख स्टूडेंट्स को मिड डे मील के तहत 114 सरकारी स्कूलों में खाना देगा।
यह टेंडर जून में पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई से स्टूडेंट्स को आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 पौष्टिक आहार आटा के माध्यम से दिया जाएगा। यह योजना सरकारी स्कूलों में इसलिए शुरू की गई क्योंकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच हर साल शिक्षा विभाग करवाता है। जांच के दौरान 20 हजार विद्यार्थियों में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन की कमी निकली। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर सेे यह फैसला लिया गया।
यह पौष्टिक खाना नए सत्र से देना शुरू होना था। इसमें हम दो महीने लेट हो गए हैं। जून में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई से विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार मिलेगा। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं।
- रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग