फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के कारण कल होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित

Wed, 26 Feb 2020 06:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा के कारण सीबीएसई ने 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा को कुछ केंद्रों पर स्थगित कर दिया है। 25 फरवरी को भी सीबीएसई की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया था, इसमें 26 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं को निरस्त करने की सूचना थी। दिल्ली सरकार के अनुरोध के बाद अब 27 फरवरी को होने वाली अंग्रेजी परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है उसमें बारहवीं क्लास की इंग्लिश इलेक्टिव, इंग्लिश इलेक्टिव सी, इंग्लिश कोर शामिल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने अनुरोध किया था कि वर्तमान हालात में परीक्षा होने से विद्यार्थियों के साथ ही स्टाफ और माता-पिता को असुविधा होगी। उत्तरी-पूर्वी दिल्ली को छोड़कर शेष भाग में परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर ही आयोजित होगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने जानकारी दी कि प्रभावित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की अगली तिथि की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, दसवीं और बारहवीं की जो छात्र उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं, लेकिन उनका परीक्षा केंद्र दिल्ली के दूसरे हिस्सों में हैं और हिंसा के चलते वह अपने परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं। वह अपने पते यानी निवास स्थान की जानकारी के साथ यह जानकारी अपने स्कूल के प्रिंसिपल तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन


सीबीएससी ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को यह निर्देश दिए हैं कि उन छात्रों की सूची बनाएं, जो हिंसा के चलते अपने क्षेत्र से बाहर परीक्षा देने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। हिंसा शांत होने के बाद ऐसे सूचीबद्ध छात्रों को राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

स्कूलों की सूची जहां 27.02.2020 को परीक्षा स्थगित की गई है, देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें