फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE पेपर लीक मामला : दिल्ली से हरियाणा बढ़ी जांच, करनाल में कई छात्रों और ट्यूटर से पूछताछ

Fri, 06 Apr 2018 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cbse - फोटो : हिमांशु सोनी
विज्ञापन

सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा के पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की तफ्तीश हरियाणा में बढ़ती जा रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बुधवार व बृहस्पतिवार को करनाल समेत हरियाणा के कई शहरों में छापेमारी की।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने करनाल में कई छात्रों और ट्यूटर से पूछताछ की। एसआईटी के सदस्य ने बताया कि पुलिस को करनाल में चार ऐसे बच्चे मिल गए हैं, जिनके पास दसवीं कक्षा का गणित का पर्चा परीक्षा से एक दिन पहुंच गया था।

एसआईटी के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि इन छात्रों से पूछताछ की जा रही है कि उनके पास व्हाट्सऐप पर पेपर कहां से आया था। छात्र जिन-जिन लोगों के नाम बता रहे हैं, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसआईटी के सदस्य ने ये भी बताया कि दिल्ली पुलिस की तफ्तीश हरियाणा में बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि दसवीं कक्षा का गणित का पेपर हरियाणा से लीक हुआ हो। एसआईटी की टीम हरियाणा में अब तक करीब तीन से चार बार जाकर काफी लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

एसआईटी के प्रमुख व संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं लगा कि पेपर कहां से लीक हुआ था और शुरुआत में व्हाट्सऐप पर कहां से चला था।

शिक्षक और ट्यूटर न्यायिक हिरासत में
अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक रोहित व ऋषभ और ट्यूटर का दो दिन का पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। तीनों को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीबीएसई अधिकारी व कर्मचारी जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें