फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के बाद BJP नेता शाजिया इल्मी ने मांगी कपिल सिब्बल के बेटे से माफी

Fri, 06 Apr 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों माफियों का दौर चल रहा है। एक ओर जहां केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के अन्य नेता अपने पुराने आरोपों के लिए कई कांग्रेस और भाजपा नेताओं से माफी मांग चुके हैं, वहीं भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने भी आज माफी मांगी है।
विज्ञापन


शाजिया इल्मी ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बेटे और बड़े वकील अमित सिब्बल से माफी मांगी है। शाजिया इल्मी के माफीनामे में लिखा है कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाए थे वो साबित नहीं हुए हैं और उन्हें खेद है कि उन्होंने वो बयान दिए।

दरअसल शाजिया ने ये माफीनामा अपने खिलाफ हुए आपराधिक मानहानि मामले को रफा दफा करने के लिए दिया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले शाजिया इल्मी आम आदमी पार्टी की नेता थीं और तभी उन्होंने अमित सिब्बल पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें