फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE पेपर लीकः संदिग्ध आरोपी विक्की गिरफ्तार, पुलिस बोली पैसों की बात सामने नहीं आई

Fri, 30 Mar 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पेशल सीपी आरपी उपाध्याय - फोटो : ani
विज्ञापन

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी विक्की की गिरफ्तारी की है। वह दिल्ली के राजेंद्र नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। विक्की के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम अलग-अलग कॉन्वेंट स्कूलों के 10 छात्रों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

वहीं मामले की जांच कर रहे वहीं इस मामले की जांच कर रहे स्पेशल सीपी आरपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने दो केस रजिस्टर किया है और स्पेशल जांच दल(एसआईटी) बनाई गई है। अब तक कुल 25 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। दोनों ही पेपर व्हॉट्सऐप पर लीक हुए थे। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

विक्की एक कोचिंग सेंटर भी चलाता है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। यह शख्स राजेंद्र नगर में विद्या नाम का कोचिंग सेंटर चलाता था। विक्की बच्चों को इकोनॉमिक्स और मैथ्स विषय ही पढ़ाता था। वहीं विक्की के कोचिंग के बाहर उसके समर्थन में अभिभावक और छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन


कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि उन्हें आरोपी ना कहें। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने की वजह से अपनी वोकल कॉर्ड(स्वर तंत्री) भी खराब कर ली है। बच्चों ने बताया कि विक्की तेज आवाज में बोलना भी मना है। वो रात-दिन एक कर बच्चों को पढ़ाते थे।
 

मालूम हो कि इन्हीं विषयों का पेपर भी लीक हुआ है। पुलिस इस वक्त विक्की से पूछताछ कर रही है कि क्या उसी ने वॉट्सऐप पर पेपर लीक किया और आखिर उसे पेपर मिला कहां से?

विज्ञापन

छात्र कर रहे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

सीबीएसई परीक्षा
वहीं पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का तो ये भी कहना है कि अंग्रेजी का पेपर छोड़कर सभी पेपर लीक हुए हैं। उनके पास परीक्षा से एक दिन पहले फोन आता था कि 2000 रुपए में पेपर मिल रहे हैं चाहिए तो पैसे तैयार रखें। वहीं कुछ ने तो ये भी आरोप लगाया कि पेपर तो 50 हजार रुपए में बेचे गए हैं।

इस पूरे मामले से वह छात्र बहुत निराश हैं जिन्होंने अपने आप पढ़ाई की और ईमानदारी से पेपर दिया। उनका कहना है कि उन्हेंं न्याय चाहिए और वो दोबारा पेपर देने के लिए तैयार नहीं है।

सीबीएसई चेयरपर्सन को एक दिन पहले ही मिल गई थी लीक पेपर की कॉपी
सीबीएसई पेपर लीक मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया जिससे पता चलता है कि बुधवार को हुए 10वीं के मैथ्स पेपर की लीक कॉपी पहले ही इसकी चेयरपर्सन अनीता करवाल के पास मंगलवार को ही पहुंच गई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार एचआरडी मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई की चेयरपर्सन को लीक पेपर की कॉपी भेजना उन लोगों का काम लगता है जो 'पकड़ सको तो पकड़ के दिखाओ' की मंशा रखते हैं। ऐसा भी हो सकता है ये किसी एक शख्स ने इसलिए भेज दिया हो ताकि वो सीबीएसई को पेपर लीक के बारे में अवगत करा सकें, ताकि उपयुक्त कदम उठाया जा सके।

लेकिन इस पूरे मामले में जिस तत्परता से सीबीएसई को काम करना चाहिए था उन्होंने नहीं किया और बच्चों को दोबारा परीक्षा में धकेल दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें