फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीबीएसई ने आवेदन की तारीख फिर बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 25 मई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख को फिर से बढ़ा दिया है। इस संबंध में सीबीएसई ने सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार छात्र 25 मई आधी रात तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन करने की तारीख 24 मई थी। ऐसा दूसरी बार है जब सीबीएसई ने आवेदन की तारीख को बढ़ाया है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वह निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। इसके अलावा सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन अनुरोध स्वीकार करने की सूचना शीघ्र देगा। स्कैन और मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की अंतिम प्रति छात्रों को उपलब्ध कराए जाने के बाद भी पोर्टल कम से कम दो दिनों तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें