फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- भजनपुरा इलाके की घटना, एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सभी आरोपी फरार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
उत्तरी-पूर्वी जिला के भजनपुरा इलाके में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक कपड़े की दुकान में घुसकर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस दुकान मालिक के बयान के आधार पर मयंक और दीपक सहित उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, संजय कुमार का भजनपुरा में मेन सर्विस रोड पर कपड़े की दुकान है। आरोप है कि मयंक और दीपक उनके की इलाके में रहते हैं। 17 मई दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों ने पहले उनके दुकान की रेकी की। आधे घंटे बाद उसने दस से 12 साथियों के साथ दुकान में जबरन घुसे और मारपीट करने लगे। उस दौरान उनकी दुकान में संजय, उनके दोनों बेटे अभिषेक और सचिन और उनके कर्मचारी अमन और राजेश मौजूद थे। मारपीट के दौरान बदमाशों ने चाकू निकाले और हमला शुरू कर दिया। हमले में सचिन घायल हो गए। कर्मचारी अमन राठौड़ की आंख के पास चाकू लगा है। आरोपियों ने संजय की जेब से मोबाइल और 40 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें