फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा 2019: फिजिक्स के लंबे प्रश्नों ने छात्रों को किया परेशान

Wed, 06 Mar 2019 01:27 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में लंबे प्रश्नों ने छात्रों को खूब परेशान किया। इस कारण उन्हें पेपर थोड़ा लंबा और जटिल लगा। खासकर छात्रों को न्यूमेरिकल प्रश्नों को हल करने मेें समय लगा। शिक्षकों के अनुसार पेपर संतुलित था, जिसने भी एनसीईआरटी की पुस्तक से पढ़ाई की होगी, उसके लिए प्रश्न पत्र हल करना आसान रहा होगा।
विज्ञापन


विषय विशेषज्ञों के अनुसार, पेपर एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर ही आधारित था। कुछ प्रश्न समझकर ही हल करने वाले थे। यह ऐसे प्रश्न थे जिन्हें ध्यान से व समय देकर करने की जरूरत थी। जिन भी परीक्षार्थियों ने एनसीईआरटी की पुस्तकों का गहनता से अध्ययन किया होगा, उन्हें पेपर हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा होगा। इस कारण उनके अच्छे अंक आने की भी उम्मीद है। यह प्रश्न पत्र ऐसा था, जिसमें समय प्रबंधन की जरूरत थी।

परीक्षार्थी सोनल ने कहा कि पेपर में न्यूमेरिकल के प्रश्नों से थोड़ी परेशानी हुई। वह प्रश्न ना केवल लंबे लगे, बल्कि हल करने में जटिल भी लगे। एक अन्य छात्र आदित्य ने कहा कि पेपर तो संतुलित था, लेकिन हल करने में लंबा लगा।
विज्ञापन


सीबीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिजिक्स की परीक्षा के लिए देशभर में 4411 सेंटर बनाए गए थे, जिन पर 6 लाख 6 हजार 159 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, मंगलवार को 10वीं की 33 भाषाओं की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें