फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 10वीं-12वीं की 16 फरवरी से परीक्षाएं होंगी शुरू, 46.3 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 06 Nov 2026 08:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बोर्ड ने इस बार परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी।
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाओं की शुरुआत पेंटिंग विषय से होगी। परीक्षाओं का समापन 9 मार्च को होगा। जबकि बाहरवीं की पहली परीक्षा फिजिक्स की होगी और 9 अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होगी। 

विज्ञापन


बोर्ड ने इस बार परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी।

सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं में 83 विषयों और कक्षा 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस बार कक्षा 10वीं के 26.5 लाख से अधिक और कक्षा 12वीं के 19.8 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने बताया कि डेटशीट तैयार करते समय विद्यार्थियों के विषयों के कॉम्बिनेशन, प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीखों और परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखा गया है। 40 हजार से अधिक विषय कॉम्बिनेशन का विश्लेषण करने के बाद डेटशीट तैयार की गई है, ताकि किसी विद्यार्थी के चुने हुए दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े।

इसके अलावा दोनों कक्षाओं के विषयों के बीच पर्याप्त अंतर रखा गया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है कि प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं से पहले बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो सकें। इससे विद्यार्थियों को आगे की परीक्षाओं की तैयारी का भी पर्याप्त समय मिलेगा।

बोर्ड का मानना है कि डेटशीट पहले जारी होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा की तैयारी, यात्रा और गर्मी की छुट्टियों की योजना बनाने में आसानी होगी। वहीं, स्कूलों को भी शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का मौका मिलेगा।

सीबीएसई ने सभी स्कूलों द्वारा समय पर विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) जमा कराने को डेटशीट जल्दी जारी करने का प्रमुख कारण बताया है। सीबीएसई ने परीक्षा की विस्तृत डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध करा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें