फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खुशहाल परिवार योजना के 446 एमआईजी फ्लैट का पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुरी, नरेला और लोकनायकपुरम में उपलब्ध होंगे फ्लैट, 16 से शुरू होगी बुकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए डीडीए ने खुशहाल परिवार योजना 2026 शुरू की है। इसके तहत मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के 446 फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें लोकनायकपुरम में 133, जहांगीरपुरी में 17 और नरेला में 296 फ्लैट शामिल हैं। योजना के लिए छह नवंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है, जबकि 16 नवंबर से फ्लैटों की बुकिंग की जा सकेगी।
इच्छुक आवेदक डीडीए के आवास पोर्टल (https://eservices.dda.org.in) पर जाकर पंजीकरण करा सकेंगे। डीडीए के अनुसार, पंजीकरण के लिए एकमुश्त 2500 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, फ्लैट बुक करने के लिए चार लाख रुपये की राशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन

दोबारा पंजीकरण की नहीं होगी जरूरत
जिन लोगों ने पहले से डीडीए के पोर्टल पर पंजीकरण करा रखा है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। योजना में शामिल फ्लैटों का निरीक्षण भी खरीदार कर सकेंगे। इसके लिए डीडीए ने तीनों स्थानों पर संबंधित अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की है। लोकनायकपुरम में नमूना फ्लैट ब्लॉक-डी, पॉकेट-ई में उपलब्ध है। यहां इच्छुक खरीदार सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से संपर्क कर निरीक्षण कर सकते हैं।
इसी तरह नरेला के पॉकेट 1बी व 1सी और सेक्टर ए1-ए4 में उपलब्ध फ्लैटों के निरीक्षण के लिए अलग-अलग अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। वहीं, जहांगीरपुरी के फ्लैटों के लिए भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

लोकनायकपुरम में 1.20 करोड़ दाम
योजना के तहत लोकनायकपुरम में फ्लैटों की कीमत 1.14 करोड़ से 1.20 करोड़ रुपये तक है। नरेला में 296 फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की छूट के बाद कीमत करीब 67.04 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यह कीमत रखरखाव शुल्क और जीएसटी को छोड़कर है। डीडीए ने बताया कि योजना के बाकी नियम और शर्तें योजना की विवरण पुस्तिका के अनुसार लागू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें