बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश
- दो विषयों की परीक्षा के बीच पर्याप्त अंतराल रहे, इस बात का ध्यान रखा गया है।
- कक्षा 12वी की डेटशीट बनाते समय जेईई मेन की तारीखों का रखा गया ध्यान।
- डेटशीट 40000 से ज्यादा विषयों के संयोजन से बचते हुए तैयार की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी छात्र की दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख को न हों।
- बोर्ड का कहना है कि डेटशीट को परीक्षाओं से काफी दिनों पहले जारी किया गया है ताकि छात्र अच्छे से तैयारी कर सकें।
जेईई मेन की तारीखों का रखा गया ध्यान
सीबीएसई की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2024 के दूसरे सेशन का आयोजन 1 से 15 अप्रैल तक किए जाने की घोषणा की है। इसमें परीक्षा की तारीखों का विशेष ध्यान रखा गया है।
डेटशीट डाउनलोड की प्रक्रिया
सीबीएसई की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा और लेटेस्ट न्यूज के कॉलम में जाकर सीबीएसई क्लास 10 बोर्ड एग्जाम 2024 डेटशीट या सीबीएसई क्लास 12 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डेटशीट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।