फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा आज से, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Mon, 19 Feb 2024 02:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CBSE Board Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर कुछ छात्रों में भय है। हालांकि, छात्र परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले रहे हैं। साथ ही, योग कर रहे हैं। वहीं, छात्र सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं। जिससे परीक्षा पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
CBSE 10th-12th Board Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। सोमवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें 10वीं कक्षा का संस्कृत कम्युनिकेटिव व संस्कृत विषय की परीक्षा है। वहीं, 12वीं कक्षा की हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर की परीक्षा है। ऐसे में छात्रों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचने की सलाह दी है। इसके अलावा छात्रों को एडमिट कार्ड व जरूरी दस्तावेज रखने की हिदायत दी है, जिससे छात्रों को परीक्षा केंद्र जाने के अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य परीक्षा को लेकर कुछ छात्रों में भय है। हालांकि, छात्र परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले रहे हैं। साथ ही, योग कर रहे हैं। वहीं, छात्र सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं। जिससे परीक्षा पर कोई असर न पड़े। सरोजिनी नगर के निवासी दिव्यांशु रावत ने बताया कि उनका सोमवार को हिंदी का पेपर है। इसके लिए वह बीते एक महीने से इस हिन्दी पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। यह स्कोरिंग विषय है, जिसमें अच्छे अंक लाए जा सकते हैं। 

वह बताते है कि उन्होंने दो महीने पहले ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, ताकि परीक्षा की तैयारी पर कोई असर न पड़े। बदरपुर के छात्र आर्यन ने बताया कि वह 10वीं कक्षा के बोर्ड के छात्र हैं। संस्कृत की परीक्षा है। जिसके लिए उनके अंदर थोड़ी चिंता है। दो बार पुस्तक की रिवीजन कर ली है। वह बताते हैं कि अच्छे नंबर से उत्कीर्ण होना है। 11वीं कक्षा में उन्हें कॉमर्स विषय लेना है। जिसके चलते वह पिछले एक वर्ष से तैयारी कर रहे हो। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षा से भविष्य के रास्ते खुलते हैं।

अनावश्यक तनाव को दूर करने के लिए ले रहे मेडिटेशन का सहारा
नजफगढ़ निवासी सूरज श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक सैंपल पेपर्स हल किए हैं। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। साथ ही, परीक्षा के पैटर्न को समझने में आसानी हुई है। सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करते हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के बीच अन्य गतिविधियां जैसे आउटडोर खेल, योग व व्यायाम कर रहे हैं। इससे मस्तिष्क पर अनावश्यक तनाव कम हो गया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
-छात्रों को परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
-सीबीएसई एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें।
-परीक्षा कक्ष में सामान साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए अपनी स्टेशनरी लेकर आएं।
-परीक्षा हॉल में कोई भी अनधिकृत सामग्री न लाएं।
-परीक्षा हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी अनुचित साधन का उपयोग न करे।
-छात्रों को एक बार फिर से डेट शीट चेक कर लेनी चाहिए। क्योंकि परीक्षा के दबाव एवं कई बार अति उत्साह में छात्रों को लगता है कि संबंधित तिथि पर किसी और विषय की परीक्षा है। ऐसे में उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें